सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 4600 ग्रेड पे मामले में निकाला समाधान,नया रैंक होगा सृजित

ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का हल निकाल लिया है। उन्‍होंने इसके लिए नई रैंक सृजित करने के आदेश जारी किए है।

हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जांएगे
पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआइ का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित किए जाएगे।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार

एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित
वहीं उनके द्वारा एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश भी जारी किए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।