कांग्रेस जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता:कहा,भाजपा गौ हत्या मामले में कांग्रेस को इरादतन कर रही बदनाम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला व भिकियासैंण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पत्रकार वार्ता कर विगत दिनों हुए गौ हत्या काण्ड में भाजपा द्वारा कांग्रेस संगठन को इरादतन बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। नेता द्वय ने कहा कि आरोपी कांग्रेस पार्टी में न तो कोई पदाधिकारी है और ही उसकी कोई सदस्यता है।

कहा कि भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि आरोपी कांग्रेस पार्टी का कोई पदाधिकारी या कोई सदस्य है तो उसका प्रमाण दें? जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार के साथ ही स्थानीय विधायक अपने ही गृह क्षेत्र में वर्षों से हो रही गौकशी से कैसे अनजान थे। भाजपा अपने ही नारे के विरुद्ध सनातनियों को छलने का काम कर रही है और कांग्रेस का पुतला दहन कर अपनी बदनीयती का परिचय दे रही हैऔर अपनी नाकामियों को छुपाने के रास्ते ढूँढ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार व प्रशासन को यह भी चेतावनी देती है कि अगर उक्त काण्ड की गहरी व निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो, 4 जून आचार संहिता समाप्ति के बाद सड़कों पर उतरकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ आन्दोलन‌ किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने संदेह जताया कि कुछ दिन पूर्व 30 लाख रुपए लेकर मंत्री बनाये जाने वाले कथित वायरल आॅडियो से जनता व शासन का ध्यान हटाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल‌ की जिला इकाई की बैठक में उठी व्यापारिक व क्षेत्रीय समस्याएं, व्यापारियों की एकजुटता पर बल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विधायक के कृत्य को छुपाने के लिए वायरल आॅडियो व भाजपा पदाधिकारियों की आपस में बयानबाजी व आपसी झगड़ों से बचने के लिए गौकशी की निष्पक्ष जांच के बजाय दुर्भावनावश कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने का काम कर रही है। कहा कि विधायक द्वारा अपने दो साल के कार्यकाल में गौवंश के संरक्षण को लेकर कोई भी कार्य नहीं किया गया। भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में ब्लाॅक स्तर पर भी एक भी गौ सदन बनाने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल‌ की जिला इकाई की बैठक में उठी व्यापारिक व क्षेत्रीय समस्याएं, व्यापारियों की एकजुटता पर बल

ब्लाॅक अध्यक्ष भिकियासैंण नन्दन सिंह रावत ने कहा कि भतरौंजखान से रामनगर तक इतने पुलिस चैक पोस्ट होने के बावजूद विगत वर्षों से गौ तस्करी कैसे हो पा रही है। शासन-प्रशासन सिर्फ गरीब टैक्सी चालकों की ही जामा तलाशी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल‌ की जिला इकाई की बैठक में उठी व्यापारिक व क्षेत्रीय समस्याएं, व्यापारियों की एकजुटता पर बल

संचालन काॅडिनेटर कुलदीप कुमार ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रानीखेत दीपक किरौला, ब्लाॅक अध्यक्ष भिकियासैंण नंदन सिंह रावत, ब्लाॅक अध्यक्ष ताड़ीखेत गोपाल सिंह देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, विश्व विजय सिंह माहरा आदि रहे।