कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का अध्यक्ष पद‌ पर‌ एक‌ वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अध्यक्ष पद पर‌ सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क, रानीखेत में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनायी।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जहां एक ओर ऊर्जावान नवयुवकों को जोड़ा वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करते हुए उनको संगठन के पदों की कमान दी। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में निश्चित ही कांग्रेस प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतेगी।
कार्यक्रम पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उप सचिव विनीत चौरसिया, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक गर्ग, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, चंदन बिष्ट , हिमांशु नैनवाल, विजय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत गणपति पंडाल में आरती में ‌उमड़े श्रद्धालु, चेली ब्वारी ग्रुप की‌‌ समूह नृत्य प्रस्तुति ने‌ लूटी वाह-वाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *