कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हुए सरकार पर हमलावर,कहा सरकार घोटालों में शामिल सफेदपोशों को‌ बचा रही है

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड और यूकेएसएसएससी (UKSSSC)और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच में सरकार असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते‌ हुए‌ यह बात कही।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यूकेएसएसएससी (UKSSSC)और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच में सरकार असली कुसूरवारों को बचाने की कोशिश कर रही है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में जब तक सफेदपोश नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह जांच अधूरी ही रहेगी।

माहरा ने कहा कि यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष एस.राजू ने साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने घपलों की शिकायत की उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ सफेदपोश और अफसर नहीं चाहते थे कि जांच हो। सरकार की असली चुनौती जांच को रोकने की कोशिश करने वाले सफेदपोश और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की है।इस मामले में हाकम सिंह को आगे किया जा रहा है लेकिन सवाल यह है‌ कि हाकम को पैदा करने वाले सफेदपोश लोगों को क्यों छिपाया जा रहा? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तक इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक सरकार प्रदेशवासियों का टूटा हुआ विश्वास नहीं लौटा पाएगी।
विस भर्तियों पर भी माहरा ने कहा कि इस मामले में नौकरी पाए लोग नहीं बल्कि असली गुनहगार वो लोग हैं जिन्होंने नौकरियां लगाई। नैतिकता को ध्वस्त कर अपने रिश्तेदारों को नौकरियों पर लगाया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है। भले ही वो किसीभी दल के हों। उन्होंने कहा कि हम सन २००० से सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। गोविन्द सिंह कुंजवाल अपनी ग़लती स्वीकारते हुए कह चुके कि जनता उन्हें दंडित कर चुकी है लेकिन भाजपा के लोग अब भी सामने‌आकर‌ भर्ती घोटाले में शामिल होने की बात स्वीकार करने का साहस‌ नहीं जुटा पाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्ज़ा, अध्यक्ष पद पर मिनी लटवाल और उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी निर्विरोध निर्वाचित

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस सरकार में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला,सचिवालय भर्ती घोटाला,दरोगा भर्ती घोटाला, कोआपरेटिव घोटाला होना इनके भ्रष्टाचार में संलिप्तता को उजागर करता‌है। श्री माहरा ने अंकिता हत्याकांड में सफेदपोश को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने उनसे‌ छेड़छाड़ करने का भी आरोप सरकार पर लगाया। उन्होंने बेतहाशा महंगाई के लिए केंद्र सरकार को भी घेरा, कहा कि अब केंद्र सरकार‌ अपने‌ चहेते उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए १०किलो के‌ प्लास्टिक सिलेंडर ला रही है जिसमें उपभोक्ताओं से शुरूआत में तीन हजार सुरक्षित राशि लेकर उसकी जेब काटी जा रही है जबकि कांग्रेस सरकार में १६किलो सिलेंडर पर भी इतनी भारी राशि कभी नहीं ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन‌ माहरा ने गांधी चौक में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तदोपरांत शास्त्री पार्क में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस‌ दौरान उनके साथ कांग्रेस पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, क्षेत्र प्रमुख हीरा‌ सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट,ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव‌, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, त्रिभुवन शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी,नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार , हरीश मनराल, चंदन बिष्ट,पूर्व सभासद चंदन‌ बिष्ट, एडवोकेट ललित आर्य ,हबीब अहमद आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत से मुंबई तक पीयूष खाती का सफर, अभिनय से बनाई अलग पहचान

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी के निवास पर‌ भी संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।बता दें कि पिछले दिनों २५सितंबर को मोहन नेगी की माता का स्वर्गवास हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad