लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रानीखेत में पूजा अनुष्ठान के साथ खोला कार्यालय,मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -
रानीखेत आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन पूरे विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ निकट भारतीय स्टेट बैंक, गाँधी चौक रानीखेत में किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने किया। इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेंगे, भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार धन्नासेठों की सरकार है, नारा दिया 'अच्छे दिन कब आएंगे, मोदी जी जब जाएंगे', कहा कि भाजपा के शासन काल में युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है और आत्महत्या करने पर मजबूर है, महंगाई की कोई सीमा नही है।  नारा दिया बहुत हुई महंगाई की मार, जनता का जीना हुआ दुश्वार, उखाड़ फेंको मोदी सरकार। 
कार्यालय उदघाटन के अवसर पर नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट,  कुसुम जोशी, बसंती डोरियाल, कंचन आर्या, प्रियंका, गुड्डू खान, मो० इमरान, रमेश मसीह आदि उपस्थित रहे।