नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो.मूसा, कांग्रेस नेताओं ने जताया गहरा शोक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता मो० मूसा (जो मूसा भाई के नाम से प्रसिद्ध थे) का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वो अविवाहित थे, उनके निधन से रानीखेत प्रदेश/ज़िला/ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मो मूसा के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मूसा भाई का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। कहा कि उनको व्यक्तिगत रूप से बहुत दुःख पहुंचा है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, ज़िला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, चरण जसवाल, प्रमोद पाल, गोविंद सिंह बिष्ट, पंकज गुरुरानी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, व्यापर मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, यतीश रौतेला, बॉबी नवाब, वसीम क़ुरैशी, कुलदीप कुमार, धीरेंद्र अधिकारी, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *