प्राचीन चैतव कौतिक में बिखरे संस्कृति के रंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की शिरकत ,भव्य आयोजन की दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– जैनोली सैमधार का प्राचीन चैतव कौतिक अपने पूरे सांस्कृतिक रंग में है।ढोलक नगाड़ों की थाप और पारम्परिक झोड़ा चांचरी समूह नृत्य से सांस्कृतिक छटा देखते ही बनती है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी मेले में शिरकत की और आयोजकों को भव्य आयोजन के‌ लिए शुभकामनाएं दीं।

जैनोली सैमधार में प्राचीन चैतव कौतिक अपने पूरे सांस्कृतिक रंग में है। चौगांव, धूराफाट, कंडारखुवा पट्टी के ग्रामीण कौतिक में अपनी सांस्कृतिक परम्परा का निर्वहन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा भी कौतिक में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बीच जनमिलन किया और आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैतव कौतिक हमारी प्राचीन एवं सांस्कृतिक विरासत है, यह खुशी कि बात है कि नौजवान पीढ़ी इस विरासत को संवर्धित रुप में आगे ले जा रही है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। मेला समिति अध्यक्ष कृपाल राम ने चैतव कौतिक में सहयोग के लिए प्रशासन और क्षेत्रीय ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान सैमदेवता की धूणी पर झोड़ा गायन की धूम रही। कौतिक में पिलखोली बिलाव, ,टाना,तस्वाड़,सरोली,पन्याली,उपराडी़, क्षेत्र से हर बार की तरह बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के वेटलिफ्टर करन बुधानी के नाम एक और उपलब्धि,नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया

कार्यक्रम में भाजपा नेता निवर्तमान ज़िला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह फर्त्याल ,समिति संयोजक मदन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, विश्व विजय सिंह माहरा योगेश साह, महीपाल सिंह माहरा ,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा पंत, ग्राम प्रधान जयपाल सिंह, नवीन कुमार, इन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के वेटलिफ्टर करन बुधानी के नाम एक और उपलब्धि,नॉर्थ इंडिया फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया