नौ अगस्त क्रांति दिवस से शुरू हो रही ‘भारत जोडो़ तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने किया मंथन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतःजिला/नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने यहां बैठक कर आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक ‘भारत जोड़ो-तिरंगा यात्रा’ की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में नौ अगस्त क्रांति दिवस से प्रदेश के सभी जिलों में प्रस्तावित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक में वक्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और अधिक से अधिक संख्या में जनता को इस मुहिम से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा आज जो भाजपा घर -घर तिरंगा अभियान चला रही है वह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है,देश जानता है कि भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तिरंगे को कभी स्वीकार नहीं किया।आज आजादी के 75 वर्षों में भाजपा का तिरंगे के प्रति प्रेम स्वागत योग्य है। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा कांग्रेस के लिए हमेशा आन बान व शान का प्रतीक रहा है।
बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक हेमंत सिंह रौतेला, सभासद नगर पालिका चिलियानौला अरुण रावत, ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पंत, अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा, प्रमोद पाल, बिशन टनवाल, विनीत चौरसिया, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, संदीप बंसल, दीप उपाध्याय, हरीश अधिकारी, सोनू सिद्दीकी आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए