पूर्व वन राज्य मंत्री गोविंद सिंह माहरा की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के पूज्य पिताजी पूर्व वन राज्य मंत्री स्व० गोविंद सिंह माहरा की जयंती के अवसर पर गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट की अगुवाई में फल वितरण एवं रक्तदान का आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत में लगा सिकल सेल एनीमिया परीक्षण शिविर

इस अवसर पर‌ महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, विश्व विजय माहरा, रोहित कुमार व अरूण कुमार ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पी०सी०सी० कैलाश पाण्डे, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व प्रमुख रचना रावत, पूर्व ज़िला अध्यक्ष महेश आर्या, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संदीप गोयल, कुलदीप कुमार, त्रिभुवन शर्मा, विश्व विजय माहरा, अगस्त लाल साह, प्रदीप माहरा, गीता सजवान, कैलाश तिवारी, विजय तिवारी, संदीप बंसल आदि उपस्थित रहे।
हॉस्पिटल स्टॉफ में एस०के० दीक्षित, डी० एस० नेगी, दीप प्रकाश पार्की, शुभम सौर्याल आदि डॉक्टर एवं हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑडियो प्रकरण सामने‌ आने के बाद कांग्रेस के तेवर आक्रामक, भाजपा सरकार का फूंका पुतला