कांग्रेसजनों ने यहां महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत ःप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आज सभी जिला एवं नगर मुख्यालयों में हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन के साथ भाजपा सरकार का पुतला दहन करने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था इसी क्रम में रानीखेत के गांधी चौक मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर  बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुतला दहन किया। 

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकारों की पहचान बन गई है। कहा कि आज प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर की भी दोगुनी है। एक तरफ रोजगार देने में सरकार असमर्थ है, दूसरी तरफ जिनके पास नौकरी है, वह सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये से परेशान हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता त्रिभुवन शर्मा,विश्व विजय माहरा, जितेन जयाल, प्रमोद ,कुलदीप कुमार, शाहनवाज, प्रहलाद सिंह नेगी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad