ताडी़खेत में मिनी स्टेडियम का निर्माण स्वीकृत, जिपं सदस्य धन सिंह रावत ने सीएम का जताया आभार
रानीखेत : ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने बताया कि निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद अब मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा ।इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। धन सिहं रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं इस हेतु तत्कालीन व वर्तमान सीएम से निरंतर मिलकर प्रयास करता रहा तथा विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे ही आगे भी क्षेत्र विकास के लिए कार्यरत रहूंगा।
धन सिंह रावत ने कहा कि मिनी स्टेडियम निर्माण होने से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।



रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ