छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 323वें दिन भी रहा जारी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर शनिवार को धरना-प्रदर्शन 323 वें दिन जारी रहा। धरना स्थल पर नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए जारी धरना -प्रदर्शन आज शनिवार को बदस्तूर जारी रहा। धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ नगर पालिका परिषद में विलय न किए जाने की दशा में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। धरना -प्रदर्शन में भुवन साह , उमेश भट्ट,डॉ चारू पंत, गिरीश भगत,खजान जोशी, खजान पांडे, चंद्र शेखर गुरूरानी, ,दीपक साह, दीपक गर्ग,अशोक पाण्डे, हरीश अग्रवाल, एल डी पांडे, जयंत रौतेला आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad