सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की व्यायाम के दौरान हृदय गति रूकने से मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़– यहां सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की बीते शुक्रवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मृत्यु हो गई युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि देव सिंह मैदान में व्यायाम के वक्त उसे हार्ट अटैक आया था जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान मेंआता था इस मैदान पर ही व्यायाम किया करता था।शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *