ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत रा प्रा वि टाना पनयाली के छात्र दक्षित मेहरा का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना पनयाली के छात्र दक्षित मेहरा का चयन उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए हुआ है।इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के बच्चों को ₹1,500 प्रति माह खेल छात्रवृत्ति दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत कांग्रेस की बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा, एकजुटता से कार्य करने पर जोर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाना पनयाली के छात्र दक्षित मेहरा ने 8/9आयु वर्ग में जनपद में प्रथम श्रेणी अंक अर्जित किए। इससे पूर्व भी इस विद्यालय के छात्र -छात्रा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।दक्षिण की इस उपलब्धि पर ग्राम व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह नेगी, सहायक अध्यापक मोहम्मद साजिद ,क्षेत्र पंचायत नीरज मेहरा एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमा मेहरा एवं ग्राम प्रधान जानकी देवी की उपस्थिति में प्रधानाध्यापक और छात्र दक्षित मेहरा को क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज मेहरा ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के पढ़ाई और खेल में अव्वल रहने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।इस मौके पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल टाना के छठी कक्षा के छात्र प्रिंस मेहरा को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के छात्र मोहम्मद अनस का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

ADVERTISEMENTS Ad Ad