राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के छात्र मोहम्मद अनस का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के छात्र मोहम्मद अनस का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

सोमवार को अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ। अनस राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला में नवीं कक्षा में अध्यनरत हैं ।
मोहम्मद अनस के कोच मनमोहन सिंह देव ने बताया कि अनस ने अंडर 14 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे जो की सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में चंपावत में आयोजित होगी।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी ,दीपा आर्य , ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भोपाल चिलवाल ,गणेश शाही ,कुंदन कंवल, पंकज टम्टा , डॉ राहुल त्यागी ,दिगंबर बिष्ट श्रीमती मृदुला, राजीव खाती ,चंदन मेहरा ,संतोष भट्ट, अजय चंद ,कुंवर पपने आदि ने अनस की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad