44 मेडल के साथ ‘खेलो मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड के एथलीटों का दबदबा,ताडी़खेत की यशोदा ने जीते तीन पदक

ख़बर शेयर करें -


दूसरी ‘खेलो मास्टर्स गेम्स’ प्रतियोगिता का आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स दिनांक 30अप्रैल से 3 मई 2022 किया गया। जिसका उद्घाटन 30 अप्रैल 2022 को केंद्रीय खेल मन्त्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। ताड़ीखेत विकास खंड के रा.जू.हाई स्कूल की अध्यापिका श्रीमती यशोदा कांडपाल ने 400मी व 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण और त्री पग कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया ।
इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जन स्वास्थ्य और माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेन्ट को सफल बनाने में इस तरह के खेल आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 23 राज्यों के लगभग 1500 एथलीटों ने भाग लिया। उत्तराखंड के विभिन्न आयु वर्गों के 32 महिला एवं पुरुष एथलीटों ने इसमें भाग लिया और एथलेटिक्स में 42 पदक जीत कर अपना दबदबा बनाये रखा। पदक विजेताओं में ताड़ीखेत विकास खंड के रा.जू.हाई स्कूल की अध्यापिका श्रीमती यशोदा कांडपाल ने 400मी व 100मी बाधा दौड़ स्वर्ण और त्री पग कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad