छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर चिलियानौला -रानीखेत नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 82वें दिन जारी
रानीखेत: छावनी से आज़ादी दिलाने जाने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन यहां गांधी चौक में आज 82वें दिन भी जारी रहा।
छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका परिषद में मिलाए जाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन आज गांधी चौक में बदस्तूर जारी रहा। इस दौरान नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी की। धरना -प्रदर्शन में व्यापार मंडल पदाधिकारी,होटल एसोसिएशन सदस्य, वरिष्ठ नागरिक और व्यापारी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए