छावनी से मुक्ति पाने के लिए धरना-प्रदर्शन 161वें दिन जारी, चंद्रयान-3 की सफलता पर बंटी मिठाइयां, इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में नारेबाजी
रानीखेत– छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 161वें दिन भी जारी रहा।

देश के मून मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरकर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने की खुशी आज धरना स्थल पर भी देखने को मिली।
धरना स्थल पर नागरिकों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि इसरो की मून मिशन की यह सफलता वैज्ञानिकों की जी-तोड़ मेहनत का नतीजा है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। पूरा देश आज चंद्रयान मिशन की सफलता से उत्साहित और गौरवान्वित है। इस मौके पर इसरो वैज्ञानिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई। धरना स्थल पर वरिष्ठ नागरिक,व्यापारी,होटलियर्स और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए