रानीखेत में भाजपा युवा मोर्चा की जिला एवं मंडल टोली बैठक संपन्न

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला एवं मंडल टोली की महत्वपूर्ण बैठक यहां सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी ने अपने अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने संगठन की रीति-नीति एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी दायित्वों के प्रति प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक महेंद्र बिष्ट, सह-संयोजक मनीष जोशी एवं अमन कुमार, जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad