कसार हिल रनिंग चैलेंज 21.09 किमी हाफ मैराथन में रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
रानीखेत -कसार हिल रनिंग चैलेंज 21.09किमी हाफ मैराथन में प्रतिभाग करते हुए अपनी ऐज कैटेगरी( 45 से 55 वर्ष )में प्रतिभाग करते हुए रानीखेत के नरेश चंद्र डोबरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बता दें कि कसार हिल रनिंग चैलेंज उत्तराखंड के अल्मोड़ा के पास कसार देवी में आयोजित होने वाली एक रोमांचक पर्वतीय दौड़ प्रतियोगिता है। यह वार्षिक ‘जात्रा – द कसार फेस्टिवल’ का प्रमुख हिस्सा है।
इस रनिंग चैलेंज में धावकों के लिए तीन श्रेणियां रखी गई थीं।पांच किमी दौड़,10किमी दौड़ और 21.09किमी की मैराथन दौड़। मैराथन में सेना के धावक प्रथम , भूतपूर्व सैनिक अन्तरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह द्वितीय और रानीखेत के नरेश डोबरियाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के साथ ही ‘जात्रा – द कसार फेस्टिवल का समापन हुआ।
ADVERTISEMENTS


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी
रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र