राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर सल्ट में दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

ख़बर शेयर करें -

सल्ट (अल्मोड़ा): राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर आज विधायक कार्यालय सल्ट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सल्ट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों—डांग कड़ाकोट, घट्टी, बनकोटा, मछोड़ आदि गांवों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों एवं परिवारजनों ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकासकार्यों पर विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

क्षेत्रीय विधायक महेश जीना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर भाजपा परिवार में भव्य स्वागत किया गया।सदस्यता ग्रहण करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र में विधायक महेश जीना के मार्गदर्शन में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। इससे प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

विधायक महेश जीना ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम करता है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर इतने लोगों का भाजपा से जुड़ना यह साबित करता है कि जनता का हमारी सरकार और विकास योजनाओं पर अटूट विश्वास है। सल्ट के हर एक गांव और हर एक नागरिक का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है।”

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम बोर्ड के सदस्य सुरेश कड़ाकोटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad