सल्ट के डबरा सौराल में बाघ ने युवती पर हमला कर मार डाला, सुबह पशुओं का गोबर फेंकने गई थी शालिनी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- सल्ट विकासखंड स्थित डभरा सौराल (घोड़ीधार तोक)में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जहाँ घर के पास गोबर फेंकने गई एक युवती पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में एस आई आर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई शुरू,नेशनल इंटर कॉलेज बूथों पर बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचे मतदाता

लगभग 21/22 वर्ष की शालिनी नेगी घर के पास पशुओं का गोबर फेंकने गई थी, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उसे दबोच लिया और खींचकर ले गया। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन किए जाने के बाद जंगल से महिला का शव बरामद हुआ।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में भारी रोष और दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।