रानीखेत महाविद्यालय में भूगोल की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किरन लता पांडे का आकस्मिक निधन, महाविद्यालय परिसर में शोक व्याप्त
रानीखेत: स्वतंत्रता सेनानी स्व जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ किरन लता पांडे का आकस्मिक निधन होने से यहां महाविद्यालय परिसर में शोक व्याप्त रहा।
गत दिवस रविवार को डा किरन लता पांडे का आकस्मिक निधन हो गया। वे महाविद्यालय रानीखेत में वर्ष 2010 से कार्यरत थीं। महाविद्यालय में समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को महाविद्यालय के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा
महिला मोर्चा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री विमला रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया स्वागत