उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया डॉ.प्रतिभा नेगी की पुस्तक”उत्तराखंड महिला विकास और सशक्तिकरण” का विमोचन

ख़बर शेयर करें -

सोमेश्वर– यहां डॉ. प्रतिभा नेगी की पुस्तक”उत्तराखंड महिला विकास और सशक्तिकरण” विमोचन उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य  द्वारा किया गया।इस अवसर पर‌ उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड की महिलाओं की समस्याओं को उजागर करते हुए उनके चहुंमुखी विकास हेतु उपयोगी सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  गणपति विसर्जन यात्रा के साथ चिलियानौला में गणेश महोत्सव का समापन, अपनी भव्यता की छाप छोड़ गया तीन दिनी महोत्सव

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर ने‌ कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से लेखको एवं शिक्षाविदों द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी प्रमुखता दी गई है साथ ही इस पुस्तक में महिला स्वास्थ्य को प्रमुखता से दर्शाया गया है। उन्होंने डॉ.प्रतिभा नेगी शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि डॉ प्रतिभा ने महिला विकास और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर लेखों एवं शोध पत्रों द्वारा उत्तराखंड की महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया है।उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी डॉ0 नेगी उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को राष्ट्र के सम्मुख लाने का प्रयास करेंगी।
ध्यातव्य है कि डॉ प्रतिभा नेगी की यह चौथी पुस्तक है। वर्तमान में डॉ प्रतिभा नेगी,अर्थशास्त्र विभाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का झांकी प्रतियोगिता पुरस्कार समारोह सम्पन्न, प्रतियोगिता में शामिल संस्थाएं हुई‌ पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *