गर्जिया मंदिर घूमने आए दम्पति का बच्चा कोसी में डूबा,मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:गर्जिया मंदिर में मुरादाबाद के बुध बाजार निवासी सफ़रउद्दीन अपने परिवार के साथ गर्जिया मंदिर घूमने आया जहां उनके साथ आया उनका 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली नदी में खेलते हुए तेज बहाव में रहने लग गया ।

इससे पहले की उसके माता-पिता उसे बचाते और तेज लहरों में उनकी आंखों से ओझल हो गया। बच्चे को पानी में बहता देख वहां अफरा-तफरी मच गई। गरजे मंदिर चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई पुलिस चौकी पुलिस द्वारा नदी में कांबिंग की गई काफी देर 1 किलोमीटर दूर नदी में एक होटल के सामने नदी में उसका शव बरामद हुआ ।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद

जहां से उसको निकाल कर घटनास्थल पर लाया गया। घटना की जानकारी होने तथा बच्चे की इस घटना में मौत हो जाने की खबर से परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया बच्चे की मां का सबसे बुरा हाल हुआ वह रो रो कर अपने बच्चे को वापस लाने की मांग करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बड़ी मुश्किल से समझाया बुझाया गया इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।