चुनाव आयोग ने बडी़ रैलियों पर 11 फरवरी तक रोक बढा़ई,अब एक हजार लोगों की सभा कर सकेंगे राजनैतिक दल
उत्तराखंड के चुनाव को लेकर आज की सबसे बड़ी खबर निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर लिया बड़ा फैसला पार्टियां 500 के बजाय अब हजार लोगों की सभा कर सकेंगी बड़ी रैलियों रोड शो पर 11 फरवरी तक रहेगी रोक, चुनाव प्रचार के तहत डोर टू डोर कैंपेन में 20 लोगों को दी गई इजाजत
निर्वाचन आयोग के नए आदेश के बाद अब साफ हो गया है कि उत्तराखंड में अब कोई भी बड़ी रैली आयोजित नहीं हो पाएगी क्योंकि अगर 11 तारीख को आयोग ने बड़ी रैली को मंजूरी दे दी दी तो भी प्रदेश में 14 तारीख को मतदान होने जा रहा है ऐसे में उम्मीद कम है कि कोई बड़ी रैली आयोजित होगी इसलिए छोटी सभाएं डोर टू डोर कैंपेन पर ही बीजेपी और कांग्रेस के तमाम नेताओं की आशाएं टिक गई हैं
हालांकि बस इतनी राहत आयोग ने दी है कि डोर टू डोर कैंपेन में ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं हालांकि बीजेपी पीएम मोदी की वर्चुअल रैली कराने की तैयारी कर चुकी है।

जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए करन माहरा के नेतृत्व में चिलियानौला में कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा