आज सुबह के वक्त हादसा,कार नदी में गिरी,चालक लापता
रूद्रप्रयाग :जनपद के अगस्तमुनि में आज सुबह हादसा हो गया।कार सवार शिक्षक कार सहित मंदाकिनी नदी में गिर गया ।कार सवार की तलाश में एसडीआर एफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रूद्रप्रयाग अंतर्गत अगस्त्यमुनि के गंगानगर में एक आल्टो कार पुल के पास मंदाकिनी नदी में समा गई।बताया जा रहा है कि कार सवार शिक्षक कार को बैक कर रहा था,तभी कार नदी में गिर गई।शिक्षक कार में अकेला था और सीट बेल्ट लगाए हुए था।हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआर एफ की टीम मौके पर पहुंच गई कार चालक की खोज में सर्च अभियान चलाया गया है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन