छावनी परिषद के देयकों का शीघ्र करें भुगतान, अन्यथा समाचार पत्रों और नगर के सूचना पटों पर चस्पा होगी कर‌दाताओं की‌ लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: छावनी परिषद रानीखेत ने एक बार पुनः आम सूचना जारी कर करदाताओं से संपत्ति कर एवं अन्य छावनी देयकों का भुगतान ई -छावनी पोर्टल के माध्यम से अविलंब करने की अपील करते हुए कहा है कि करों का भुगतान न करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय द्वारा जारी विज्ञप्ति में करदाताओं से संपत्ति कर सहित अन्य छावनी देयकों का भुगतान अविलंब करने को कहा है‌।ऐसा न करने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने तथा भुगतान न करने वाले करदाताओं की सूची समाचार पत्रों और नगर के सूचना पटल पर चस्पा करने की चेतावनी दी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि करदाताओं को ई छावनी पोर्टल से भुगतान करने में असुविधा हो रही हो तो वे छावनी परिषद कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad