गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
रानीखेत-गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में “ हमारा अंतरिक्ष ” थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (ग्रुप 4) का आयोजन किया गया। (कक्षा 6 से 8) के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष यात्री, वैज्ञानिक, चंद्रमा, सूर्य, टेलीस्कोप ,चन्द्रयान 3 , आर्यभट्ट ,रॉकेट, ब्लैक होल, उपग्रह तथा अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े विभिन्न रूप धारण कर अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संवादों के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के महत्व को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में लावण्या पांडे (कक्षा 8) ने प्रथम, धैर्य जोशी (कक्षा 8) ने द्वितीय तथा मिताक्षी नेगी (कक्षा 6) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्तिक फर्त्याल (कक्षा 8) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि एवं निर्णायक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की असिस्टेंट प्रोफेसर निधि शर्मा ( कैमिस्ट्री डिपार्टमेंट) ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती रमा माहरा ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के प्रयासों एवं रचनात्मकता की प्रशंसा की।मंच संचालन शिवि उप्रेती एवं लक्षदीप (कक्षा 8) ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुश्री रितिका काण्डपाल , समस्त पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन