कुछ ही घंटों में नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने एनएसयूआई (NSUI) में शामिल होने की खबरों का किया खंडन

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस में शामिल होने की चल रही खबरों व सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने एक बयान जारी कर एनएसयूआई में शामिल होने की सभी अटकलों और अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विनीत कुवार्बी और उपाध्यक्ष कार्तिकेय ने थामा कांग्रेस छात्र संगठन एन एसयूआई का दामन

​गौरतलब है कि आज ही पूर्व कांग्रेस विधायक के समक्ष उनके शामिल होने का दावा करने वाली कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थीं, जिसके बाद छात्र राजनीति और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई थीं।

​मामले पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखते हुए छात्र संघ अध्यक्ष विनीत सिंह कुवार्बी ने स्पष्ट किया है कि वे किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए हैं। उनको छात्र छात्राओं ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिताया है उनकी प्राथमिकता केवल और केवल विद्यार्थियों के अधिकार, उनके हित और विकास के लिए संघर्ष करना है। वे सिर्फ छात्र हित के लिए प्रतिबद्ध हैं”

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा- सुनंदा अंतरविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल विजय रहा

उन्होंने आगे कहा कि वह छात्र समुदाय के विश्वास पर खरे उतरेंगे और निष्पक्ष रूप से सभी विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। उन्होंने समर्थकों और आम छात्रों से अपील की कि वे इस प्रकार की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मेमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में अंतरिक्ष थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad