देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पीआरडी जवानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार (18 नवंबर 2026) को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया।
जानकारी के अनुसार, अपनी मांगों के समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 5 से 6 हजार पीआरडी जवान देहरादून पहुंचे थे। सुबह लगभग 11 बजे सभी जवान परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और वहां से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जब जवानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजीं।
प्रदर्शनकारी पीआरडी जवान मुख्य रूप से समान कार्य के लिए समान वेतन, साल में 365 दिन के नियमित रोजगार की गारंटी, सेवा नियमावली बनाने और मानदेय बढ़ाकर होमगार्ड जवानों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं। जवानों का आरोप है कि विभागीय मंत्री रेखा आर्य के आश्वासन के बावजूद कैबिनेट बैठकों में उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस प्रस्ताव पारित नहीं किया गया। इसी वादाखिलाफी से नाराज होकर जवानों ने प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार शुरू कर अपने आंदोलन को तेज कर दिया है।



देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे पीआरडी जवानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उत्तराखंड: रामनगर में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला पर बाघ का हमला, पति की बहादुरी से बची जान; अस्पताल में भर्ती