आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी रानीखेत की कार्यकारिणी का गठन

ख़बर शेयर करें -

नवनियुक्त टीम के नेतृत्व में संगठन होगा और मजबूत, 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी बेहतर प्रदर्शन : दीपक किरौला

रानीखेत। जिला कांग्रेस कमेटी (संगठनात्मक जनपद) रानीखेत के जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी तथा जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विश्वास पैदा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊणी महादेव–नौघर मोटर मार्ग मौजूदा बरसात में धंसाव और दरकने से बना दहशत का पर्याय

दीपक किरौला ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कांग्रेस जन-जन तक अपनी विचारधारा पहुँचाएगी तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में एस आई आर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई शुरू,नेशनल इंटर कॉलेज बूथों पर बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचे मतदाता

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव सहित भविष्य के प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी तथा जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में एस आई आर के तहत जारी नोटिसों पर सुनवाई शुरू,नेशनल इंटर कॉलेज बूथों पर बड़ी संख्या में आवेदन लेकर पहुंचे मतदाता

अंत में जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad