चार धामों और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की जैश- ए -मोहम्मद की धमकी! स्टेशन अधीक्षक को मिला पत्र, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। दीपावली के बाद 25 अक्टूबर को हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के रेलवे स्टेशन के साथ 27 अक्टूबर को मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की जैश ए मोहम्मद ने दी धमकी। स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रूप से इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।
वहीं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है साथ ही एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया 10 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक को डाक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून के साथ-साथ मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है इससे पूर्व भी कई बार ऐसे पत्र मिल चुके हैं जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS




भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन