मां नंदा-सुनंदा 5ए साइड हॉकी टूर्नामेंट फाइनल :जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयज़ में सिटी मांटेसरी स्कूल विजयी
रानीखेत-मां नंदा सुन्दनन्दा 5A साइड हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले तीन वर्गों—जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयज़ और ओपन ग्रुप में संपन्न हुए।जूनियर गर्ल्स वर्ग और जूनियर बॉयज़ वर्ग में सिटी मॉन्टेसरी विद्यालय ने विजय प्राप्त की वहीं ओपन ग्रुप में ओल्ड बॉयज़ टीम ने खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट का आयोजन खेल विभाग अल्मोड़ा के कोच दीपक मेहरा द्वारा किया गया। प्रायोजक सीमा जसवाल रहीं तथा संचालन दीपक पंत ने किया।
इस अवसर पर जुबेद अहमद, सी.पी. नेगी, मुकेश शाह, कुंदन बिष्ट, ललित बिष्ट, ज्योति शाह, मोहन नेगी, पंकज जोशी, महेन्द्र बिष्ट, विजय तिवारी, मनीष भगत, पंकज शाह, अमित रावत, भूपेंद्र परिहार, भारत पांडे, कमलेश बिष्ट, अंकुर जयाल , अजय पुनेठा, दीप भगत, प्रीति गोस्वामी, संजय वर्मा, तरूण बुदलाकोटी, दीपक शर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS


राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में गांधी -शास्त्री जयंती मनाई गई, गीता, कुरान और बाइबल के मूल संदेश का वाचन हुआ