डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, रन फॉर डीएवी मैराथन का हुआ आयोजन
हल्द्वानी -महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आज 2 अक्टूबर 2026 को डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी द्वारा रन फॉर डीएवी मैराथन दौड़ का भव्य और अत्यंत प्रेरणादायक आयोजन किया गया। स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के विशेष आयोजन के साथ हुई, जहाँ सभी ने देश की इन महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात, प्रातः समय विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित जोशी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का विधिवत शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों की उम्र और क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता को दो मुख्य वर्गों में आयोजित किया गया था-
- जूनियर वर्ग (3 किलोमीटर): इस दौड़ में कक्षा 4 से कक्षा 7वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी गति और स्फूर्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में मानष बजेठा ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय, मोहित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बालिका वर्ग निकिता ने प्रथम, रोहांशी चौधरी ने द्वितीय, निवृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- सीनियर वर्ग (5 किलोमीटर): इस दौड़ में कक्षा 8वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता, दमखम और धैर्य का परिचय दिया। सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में करन सिंह प्रथम, गौरव कश्यप द्वितीय, मेहुल गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहे तो वही इस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में दीपिका पांडे ने प्रथम, भावना उप्रेती ने द्वितीय, महिमा लोहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दौड़ पूरी होने के बाद, दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान प्रतिभागियों व शीर्ष दसवें स्थान में रहने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से विशेष स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मैराथन में विद्यार्थियों के अलावा अभिभावकों व विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा कुछ शिक्षकों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री अमित जोशी जी ने कहा, “जीवन में केवल शैक्षणिक प्रगति ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ और अनुशासित रहना भी बेहद जरूरी है। ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क’ के विचार को अपनाकर ही युवा देश के विकास में सही योगदान दे सकते हैं।” उन्होंने दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों के हौसले की सराहना की। विद्यालय के शिक्षकों व अन्य सभी कर्मचारियों ने मैराथन रूट पर बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखने में सक्रिय योगदान दिया, जिससे यह आयोजन बेहद सुरक्षित और अनुकरणीय रहा।
इस सफल आयोजन के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित जोशी के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।







डीएवी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, रन फॉर डीएवी मैराथन का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की पहल