प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी: विधानसभा सल्ट के मोहान क्षेत्र में 17 दिसम्बर से शुरू होगी वन सफारी

ख़बर शेयर करें -

सल्ट (अल्मोड़ा): विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मोहान में 17 दिसंबर से वन सफारी का शुभारंभ होने जा रहा हैं। मोहन में वन सफारी की शुरुआत अब रामनगर की तर्ज पर होगी जिससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। यह वन सफारी 17 दिसंबर से शुरू होगी, जो वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होगी। इस सफारी में पर्यटक मोहान वन के घने जंगलों और यहां के विविध वन्यजीवों का अद्भुत अनुभव कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मोहान वन सफारी में पर्यटक जीप सफारी के माध्यम से बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण, विभिन्न पक्षी प्रजातियों और अन्य वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे। अल्मोड़ा वन विभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि मोहान वन क्षेत्र में मोहान वन सफारी का आयोजन करने की पहल की जा रही है, और इस पर विभाग द्वारा तैयारियां जोरों से चल रही हैं। क्षेत्रीय विधायक महेश जीना मोहान वन सफारी का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित

मोहान वन सफारी को लेकर सल्ट विधानसभा के विधायक महेश जीना ने कहा कि “इस सफारी के आयोजन से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि वन विभाग की आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही, यह योजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान होगा। मोहन वन सफारी के जरिए इस क्षेत्र को पर्यटकों के बीच और भी आकर्षक बनाया जाएगा, और वन्यजीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान
Ad Ad Ad Ad