रानीखेत में लंबित मांगों को लेकर सरकारी गल्ला‌ विक्रेताओं का‌ धरना -प्रदर्शन, कहा-मांगें नहीं मानी तो सरकारी राशन का वितरण रहेगा ठप

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले आज गल्ला विक्रेताओं ने यहां खाद्यान्न भंडार मालरोड में अपनी मांगों को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

धरना -प्रदर्शन करते हुए गल्ला विक्रेताओं ने अपनी लंबित मांगों मसलन मानदेय, पुराने बिलों का भुगतान, दुकान किराया,इंटरनेट खर्च भुगतान आदि के अविलंब निस्तारण करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

धरना -प्रदर्शन में राजेन्द्र सिंह मेहरा,जयमल सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट,संजय सिंह,बालम सिंह, प्रेम नाथ गोस्वामी,नवीन पंत ,भीम सिंह, ललित सिंह, सदानंद आदि शामिल रहे।इधर खाद्यान्न भंडार सोनी और जालली में भी उपर्युक्त मांगों को लेकर सरकारी गल्ला‌ विक्रेताओं ने धरना प्रदर्शन -किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad