दर्दनाक हादसाः सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसा सुबह 6:00 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ