यहां महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त,दो युवकों की मौत, एक घायल

ख़बर शेयर करें -

महाशिवरात्रि पर हरिद्वार गंगा जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई । दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के लिए जा रही श्रद्धालुओं की कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, जीतू और अंशु अपनी आई-20 कार से हरिद्वार जल लेने के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 8:00 बजे जैसे ही इनकी काट हाईवे पर डंडटी वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक ही कार आगे जा रहे एक ट्रक में घुस गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि

हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

हादसे में मनजीत और नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों और घायल को काट से निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को सिविल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हादसे में काट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
Ad Ad Ad