यहां‌ मैक्स वाहन दो मीटर गहरी खाई में गिरा,दुर्घटना में चालक की मौके पर मौत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– उपमंडल की सल्ट तहसील में मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना का की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह मालूम हुई। बताया गया कि मैक्स वाहन पीपना-मन्हैत सड़क पर मौलेखाल की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोडा़ जनपद‌ में‌ बारिश की संभावना के चलते कल 4जुलाई को भी विद्यालयों में रहेगाअवकाश

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। मन्हैत गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। देर रात हादसा होने के कारण लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई।
शनिवार सुबह आसपास के लोगों की नजर खाई में गिरे वाहन पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना सल्ट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मोहन को खाई से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।