खो-खो के प्रति समर्पण का सम्मान: डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट पुनः बने उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– वुडपेकर रेस्टोरेंट में आयोजित उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संगठन के अधिवेशन एवं निर्वाचन में खेल जगत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब खो-खो के समर्पित व्यक्तित्व डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से पुनः वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनीत किया गया। यह मनोनयन उनके वर्षों के निष्काम समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व और खेल के प्रति अथक सेवा का सम्मान है।

उत्तराखंड राज्य के गठन के पश्चात से ही डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने खो-खो के विकास को अपना संकल्प बनाया। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया। उनकी दूरदृष्टि, संगठन क्षमता तथा खेल के प्रति निष्ठा ने उत्तराखंड में खो-खो को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

डॉ. बिष्ट का मानना रहा है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में अनेक खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला तथा संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ।

इसी अधिवेशन में मनमोहन देव को एथलीट कमीशन का सदस्य मनोनीत किया जाना भी उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे खिलाड़ियों की सहभागिता और अधिकारों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करण मेहरा, ब्लॉक प्रमुख ताडीखेत श्रीमती बबली मेहरा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत रजनीश राजा, खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेंद्र शाह, अध्यक्ष अल्मोड़ा खो-खो फेडरेशन भूपाल सिंह चीलवाल, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, हॉकी फेडरेशन के पंकज टम्टा, दीपक शाही, वालीबाल संघ के यशपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य देवेंद्र नेगी, डॉ. संजीव अहलावत, दीपक बिष्ट, रमेश पपनै, प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम बोरा, पूर्व मंडल मंत्री डॉ. कैलाश डोलिया, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत के संगठन मंत्री कुंवर पपनै, संरक्षक डॉ. ललित मोहन पाठक, मंत्री रमेश राम, सुमन बिष्ट, श्रीमती वंदना चौधरी, संजय लोहनी, दिनेश चंद, डॉ. प्रेम सागर, शंभू गोस्वामी, प्रदीप वर्मा, अजीत, शिवदत्त पांडे, ललित मोहन फुलेरिया, ललित बेलवाल, राजीव खाती, अजय चंद, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती नंदा भाकुनी, खेल समन्वयक ताकुला ललित, खेल समन्वयक धौलादेवी एम. नयाल, विजय, श्रीमती ममता जोशी, धर्मेंद्र, धोनी, जसदीप एवं अन्य खेल प्रेमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

निस्संदेह, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट का पुनः वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना जाना केवल एक पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण, ईमानदारी और खेल सेवा का सम्मान है। सम्पूर्ण अल्मोड़ा जनपद एवं उत्तराखंड का खेल परिवार इस उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और आशा करता है कि उनके नेतृत्व में उत्तरांचल क्षेत्र का खो-खो संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad