दर्जा राज्य मंत्री कुन्दन लटवाल का रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, नगर मंडल के शक्ति केन्द्रों और बूथ स्तर कार्यों की समीक्षा को पहुंचे थे लटवाल
रानीखेत – उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) के रूप में कुंदन लटवाल का पहली बार रानीखेत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
बता दें कि प्रदेश में चल रहे SIR अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा लटवाल को रानीखेत विधानसभा एवं सल्ट विधानसभा की जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
इस क्रम में विधायक प्रमोद नैनवाल की अध्यक्षता में नगर मंडल में शक्तिकेन्द्रों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विधानसभा अंतर्गत शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी 25 जून से प्रारंभ होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएल ए-1, बीएल ए-2, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान को गति देते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़कर SIR अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन की रीति, नीति एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण से SIR अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, दीप भगत, मोहन नेगी, गिरीश भगत, नीरज तिवारी ,रमेश खनायत, गणेश राम ,विमला रावत, उमेश पंत, अजय चौहान ,पुष्पा तिवारी, आकांशा रावत ग्राम प्रधान संदीप गोयल ,जगदीश अग्रवाल, अजय वर्मा, शंकर बुधोडी़ ,सूरज रावत , सुनीता डावर,रेखा आर्या आदि मौजूद रहे। संचालन दर्शन मेहरा ने किया।





दर्जा राज्य मंत्री कुन्दन लटवाल का रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, नगर मंडल के शक्ति केन्द्रों और बूथ स्तर कार्यों की समीक्षा को पहुंचे थे लटवाल
द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं