उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने रानीखेत राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया, मरीजों का हाल-चाल और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज‌ यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय का‌ निरीक्षण कर चिकित्सीय व्यवस्था ओं का जायजा लिया और मरीजों का हाल -चाल जाना।
उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप दीक्षित से चिकित्सालय में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उद्यान मंत्री ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के अलावा गत दिवस उर्स हादसे में घायलों का‌ भी हाल -चाल जाना और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
उद्यान मंत्री गणेश जोशी के साथ महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, गिरीश भगत, कैलाश बिष्ट, मोहित नेगी,रेखा आर्या मौजूद रहे।