चिलियानौला में योग कार्यशाला में योग‌ के महत्व पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत के चिलियानौला में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पतंजलि योग पीठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लीला संगेला द्वारा योग आयुर्वेद, स्वदेशी को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

श्रीमती उमा रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पतंजलि योग पीठ के समस्त पदाधिकारियों सहित नियमित कक्षा के योग साधकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की । कार्यशाला में नवनियुक्त तहसील प्रभारी रानीखेत पतंजलि [महिला]कविता बिष्ट को पतंजलि का कंधवस्त्र ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में नियमित रूप से रानीखेत में चलने वाली योग कक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

पतंजलि की संगठन महामंत्री श्रीमती विमला रावत ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए योग का जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डाला व कार्यशाला का संचालन किया। पतंजलि जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता डाबर ने सभी आगंतुकों का पुष्प गुच्छ व पतंजलि का कंधवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।योग शिक्षिका बीना मेहरा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन

कार्यक्रम में कमला फुलोरिया , माया मेहता, बीना कांडपाल, सरस्वती पंत,विमला भगत ,हेमा बनकोटी , रेखा आर्य, अनु सोनकर मीना वर्मा, बबीता , खषटी मावडी,मुननी जोशी,गीता हरबोला पार्वती देवी ,मोहिनी तिवारी,कला कांडपाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad