केदार नाथ में आज फिर हुई बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना, हिमस्खलन से नुकसान नहीं, देखिए वीडियो
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज यानी शनिवार सुबह हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हिमस्खलन की इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है।
ADVERTISEMENTS


मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ