रानीखेत नगर में गुलदार की‌ दहशत ,आज सुबह शर्मा कम्पाउंड से उठा ले गया अपना शिकार, स्थानीय रहवासी दहशत में

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-रानीखेत नगर में गुलदार की दहशत बरकरार है । आज सुबह गुलदार आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर घर के आंगन से कुत्ते को उठाकर ले गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। आबादी वाले इलाके में गुलदार की बढ़ती धमक से लोग दहशत में हैं। घटना गुरुवार सुबह की है।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

आज तड़के सुबह गुलदार शर्मा कंपाउंड में आ धमका और घर के आंगन से कुत्ते को उठा ले गया। केमू स्टेशन के‌ निचले हिस्से में गुलदार ने आज अपना तीसरा शिकार बनाया। सुबह‌‌ 4 बजकर चालीस मिनट पर गुलदार शर्मा कंपाउंड में आ धमका। काफी देर से घात लगाकर बैठे गुलदार ने त्रिभुवन शर्मा के आवास‌ की गैलरी के पास सोए कुत्ते को दबोच लिया और कुछ दूर ले‌ जाकर अपना निवाला बनाया। इस कंपाउंड के पास गुलदार का यह तीसरा शिकार था। इस घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

नागरिकों ने आज संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल से एक बार फिर मिलकर घटनाक्रम से अवगत कराया और गुलदार के आंतक से‌ निजात‌ दिलाने का अनुरोध किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में डी एन बड़ोला,मोहन नेगी, त्रिभुवन शर्मा,मनोज पाण्डे, हरीश चंद्र पांडे शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad