रानीखेत में पू्र्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले, स्वरोजगार अपनाने से‌ बनेगा प्रदेश सशक्त

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: आज‌ सायं यहां पू्र्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पू्र्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पहुंचने पर‌ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड को आर्थिक रूप से सबल और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए यहां के‌ लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की दिशा में बढ़ना होगा।
इससे पू्र्व भगत दा का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।अपने संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार की दिशा में काम कर आर्थिक सबल‌ता‌ हासिल करने‌ की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री इस हेतु प्रयासरत हैं। इस वर्ष के बजट में उन्होंने औद्यानिकी के लिए पांच सौ करोड़ रुपए रखे है। ग्रामीण युवा साग -सब्जी के उत्पादन से बेहतर आय हासिल कर सकते हैं।इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कई गांवों में ग्रामीण सब्जी उत्पादन से बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी से मुक्ति हेतु धरना 75वें दिन जारी,समिति ने नगर हित में किसी भी तरह की अनर्गल बयानबाजी से बचने का सियासी दलों से किया अनुरोध

कार्यक्रम में विधायक प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट,जिला महामंत्री विनोद भट्ट, उपाध्यक्ष विमल भट्ट, पू्र्व विधायक महेश नेगी,पूर्व दर्जाधारी नरेंद्र रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी,गिरीश भगत,रविमोहन अग्रवाल,नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी,नगर महामंत्री कवित्त भंडारी, उमेश पंत,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, पू्र्व महिला मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सरिता पांडेय, अश्वनी भगत, ललित मेहरा, रामेश्वर गोयल, दर्शन बिष्ट ,पावस‌ जोशी, रोहित शर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश बिष्ट,तनूजा साह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का आरोप : विधायक प्रमोद नैनवाल नगर पालिका सहित तमाम लम्बित कार्यों पर 'हवा वार्ता' कर लें रहे हवाई श्रेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *