रानीखेत में ‘या हुसैन-या हुसैन’ के नारों के साथ निकले मोहर्रम के ताज़िए, बड़ी तादादमे़ जुटे सोगवार
रानीखेत:आज मोहर्रम की 10 तारीख मंगलवार के दिन नगर के इमामबाड़ा से ताजिया निकाला गया, इसके साथ ही अन्य ताजिए भी ढोल तासे के संग निकाले गए। इस दौरान लोबान की खुशबू से जुलूस मार्ग महका उठा। ताजियों का जुलूस जरुरी बाजार,खडी.बाजार, शिवमन्दिर मार्ग, सदर बाजार होकर इमामबाड़ा पहुंचा।
इसके पहले सोमवार को मोहर्रम की नौ तारीख को शहादत की रात मनाई गई। आज शाम निकले ताजियों के साथ सोगवार ‘या हुसैन या हुसैन’ के नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान इमामबाड़ा इंतजामिया कमेटी के सदस्यों के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति