हादसा :यहां कार पहाड़ी से टकरायी,एक की मौत ,दो घायल
उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं इसी बीच टिहरी गढ़वाल जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , कार में कुल तीन लोग सवार थे , जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस घटना में दो लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि यह घटना उस समय घटी जब देवप्रयाग Nh-58 पर देवप्रयाग से 15 किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर मूल्यागांव के पास एक बलेनो कार संख्या यूके 17 क्यू/ 3907 पहाड़ी से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे कुल तीन लोग सवार थे।
इस घटना में दिनेश प्रसाद पुत्र स्व मुरलीधर उम्र- 56, ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग की मौत हो गई वहीं गोविंद प्रसाद गहरोला पुत्र स्व श्री भगवती प्रसाद, उम्र- 50 तथा श्रीमती रोशनी देवी पत्नी श्री दिनेश, उम्र-50, निवासी सभी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग में ले जाया गया है, जिनका वहा उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।



रंगमंच जगत के सुप्रसिद्ध संगीतकार व पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली के संस्थापक स्व. मोहन उप्रेती के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे अनेक कार्यक्रम
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता माँ दुर्गा के दरबार में पहुंचे,भावुक होकर उठाई इंसाफ की आवाज