राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया आज़ादी का जश्न
रानीखेत – राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा ध्वज को सलामी के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, झंडा गीत तथा विभिन्न देशभक्ति गीतों को सामूहिक रूप से उल्लास के साथ गाया गया।
प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय शिक्षा सचिव उत्तराखंड ज्योति यादव का संदेश विद्यालय के बच्चों, शिक्षक गण कार्मिक, अभिभावक के समक्ष पढ़ा गया तत्पश्चात विभिन्न रंगा रंग देशभक्ति से ओत-प्रोत भाव गीत, नाटक नृत्य नाटिका तथा स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों द्वारा पुनः मंच प्रस्तुति की गई ।
इन प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।सभी विजेता छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट , पी टी ए अध्यक्ष ललित मोहन, एसएमसी अध्यक्ष प्रेमा देवी, लेखा परीक्षक नीमा देवी तथा छात्राओं के अभिभावक तथा विद्यालय के समस्त छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ब्रह्माकुमारी से आए हुए लोकपाल नीरज द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी को साझा किया गया एवं प्रतिज्ञा दिलाई गई ।प्रधानाचार्य द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए छात्राओं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानियों की जानकारी दी गई एवं वर्तमान में देश के वीर जवानों को नमन किया गया ।समस्त कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय की हेड गर्ल साक्षी मेहरा द्वारा किया गया ।





राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया आज़ादी का जश्न
सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कर्तव्य परायणता के लिए अधिकारी व जवान हुए सम्मानित